2022 के सबसे सस्ते शेयर कौन से है? :Hi Friends, आप सभी का एक बार फिर से इस ब्लॉग में स्वागत है। आज हम बात करने वाले है 2022 के सबसे सस्ते शेयर के बारे में। हमने ऐसे ऐसे स्टॉक्स/ शेयर्स को इस पोस्ट में इंक्लूड किया है जो काफी सस्ते है, इन्हे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है।
![]() |
2022 के सबसे सस्ते शेयर कौन से है? |
भारतीय निवेशकों को अधिकतर ऐसे स्टॉक्स का तलाश रहता है जिनकी कीमत कम हो और भविष्य में high return देने के संभावनाएं अधिक हो। शेयर मार्केट से जितना अधिक पैसा कमाया जा सकता है, उतना ही अधिक इसमें जोखिम भी है, यह काफी ज्यादा रिस्की है।
इसलिए अक्सर जो नए निवेशक होते है, वे इसमें पैसा लगाने से डरते है और हमेशा कम कीमत वाले शेयरों की तलाश में रहते है। आज आपको मैं जितने भी शेयर्स बताने वाला हूं वे ऐसे सेक्टर में काम करते है जिनकी डिमांड भविष्य में भी काफी अधिक है।
आप इनमे short term और long term दोनो के लिए ही निवेश कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों अब बिना देरी किए इन जबरदस्त स्टॉक्स के बारे में जान लेते है की भविष्य में ये कैसा प्रदर्शन करेंगी और इनकी वर्तमान कीमत कितनी है?
2022 के सबसे सस्ते शेयर कौन से है?
2022 के सबसे सस्ते शेयर निम्नलिखित है-
1. Yamini Investments Company Ltd.
Yamini Investments हमारे सबसे सस्ते शेयर वाली लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर मौजूद है। कंपनी अभी भी 1 रूपए के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। Yamini investment capital, loan, equity जैसे सेक्टर में बिजनेस करती है।
इसे पेनी स्टॉक कहना भी गलत नहीं होगा क्योंकी इसे शेयर बाजार में लिस्ट हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। और इसकी भविष्य में कीमत बढ़ने की अधिक संभावनाएं है। कंपनी ने अपने बिजनेस में काफी अच्छा ग्रोथ हासिल किया है।
साथ ही एक अच्छी बात यह भी है की कंपनी के ऊपर बिलकुल न के बराबर ही कर्जा है यानी रेवेन्यू का लगभग पूरा हिस्सा कंपनी के पास ही जाता है। इस वजह से कई निवेशक इसमें निवेश करने का विचार बना रहे है।
Daily Updates के लिए हमारे साथ सोसल मीडिया पर जुड़ें:
- Instagram (Click Here)
- WhatsApp (Click Here)
- Telegram (Click Here)
2. MSP Steel & Power Ltd.
हमारे 2022 के सबसे सस्ते शेयरों की लिस्ट में अगला नंबर आता है MSP Steel & Power Ltd कंपनी का। जिसके शेयर की कीमत करीब 12 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है, रही बात इसकी मार्केट कैप की, तो कंपनी का कुल मार्केट कैप 383 करोड़ रुपए का है। हांलकी इसे बहुत छोटा माना जाएगा।
जैसा की इसके नाम से पता चलता है की कंपनी स्टील और पावर से संबंधित काम करती होगी। कंपनी स्टील मैन्युफैक्चरिंग और पावर जनरेशन का काम जोरोसोरो से कर रही है। इसकी क्वार्टरली और एनुअल रिजल्ट भी बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा है।
लेकिन इसके ऊपर थोड़ा बहुत कर्ज भी है। अपने कर्जे को कंपनी हर साल कम करने की कोशिश कर रही है। कंपनी तो बढ़िया है, यदि आप इसमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे है तो आप शॉर्ट टर्म के लिए थोड़ा बहुत इन्वेस्ट कर सकते हैं क्योंकी वर्तमान समय में स्टील की कीमतें आसमान छूने लगे हैं।
जिससे कंपनी को अधिक मुनाफा होगा, साथ ही इसके शेयर प्राइस में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
3. Khoobsurat Ltd.
Khoobsurat Ltd निवेश करने के लिए काफी बढ़िया कंपनी है, यह भारत की जानीमानी पुरानी कंपनियों के लिस्ट में शुमार है। इसकी स्थापना सन् 1982 में हुई है, इसका मुख्यालय कोलकाता, वेस्ट बंगाल में स्थित है।
इसका मुख्य बिज़नेस कृषि कच्चे माल, भोजन, पेय पदार्थों, नशीले पदार्थों, जीवित पशुओं और वस्त्रों के थोक व्यापार में कार्यरथ कमीशन एजेंटों और दलालों की गतिविधियाँ के रूप में है। वर्तमान में इसकी कीमत 3 रुपए से भी कम है। एक समय ऐसा भी था जब इसकी कीमत 30 रुपए को पार करने वाली थी, किंतु ऐसा हो न सका।
उसके कुछ समय बाद ही इसकी कीमत बहुत घट गई। लेकिन मई 2022 में इसमें फिर से तेज़ी देखने को मिल रही है, विशेषज्ञों का मानना है की यही सही समय है इसमें निवेश करने का। कुछ महीने पहले इसकी कीमत 1 रुपए से भी कम थी लेकिन अब यह 3 रुपए को छूने वाली है।
कंपनी TTM EPS ग्रोथ वाली कम्पनियों की लिस्ट में भी आती है, इसके ऊपर कर्ज भी नहीं है, जो की निवेशकों के लिए काफी अच्छी बात साबित हो रही है। कर्ज न होने के कारण कंपनी अपना विस्तार बहुत ही तेज गति से कर सकती है।
4. Rattan India Power Ltd.
हमारे लिस्ट में चौथे नंबर पर जो शेयर है उसका नाम है रतन इंडिया पावर। इस शेयर की कीमत आज के समय में 4 रुपय के आसपास दिखाई दे रहा है। जानकारी के लिए बता दे की कंपनी का कुल market cap 3.302 करोड़ रुपए है।
कंपनी थर्मल पावर प्लांट और हाइड्रो पावर प्लांट लगाने का बिजनेस करती है। थर्मल पावर प्लांट develop करने के मामले में यह कंपनी इंडिया के top 5 कंपनियों में से एक मानी जाती है। हमने इससे पहले आपको जितने भी कंपनियों के बारे में बताया था, उनके ऊपर कर्जा लगभग न के बराबर था।
लेकिन इस कंपनी के ऊपर काफी ज्यादा कर्जा है, आप चाहें तो इसमें शॉर्ट टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं। दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आ रही है तो आगे भी पढ़ते रहिए आपको इसी तरह की ओर भी धांसू शेयर्स के बारे में हम बताने वाले हैं।
कंपनी जिस सेक्टर में काम करती है, उसका भविष्य में काफी ज्यादा उपयोग होने वाला ही। ऐसे में इसमें long term invetment करना बढ़िया हो सकता है लेकिन फिलहाल इसका बिजनेस उतना खास नहीं चल रहा और कर्जा भी है।
जिसके चलते कई निवेशक इसमें निवेश करने से हिचकिचा रहे है। आप भी कम रकम से निवेश कर सकते हैं।
Read Also: Share Market में Option Trading क्या है?
5. Devhari Exports (India) Ltd.
सबसे सस्ते शेयरों की लिस्ट में अगला नंबर आता है Devhari Exports (India) Ltd का। इसके भी नाम से ही कंपनी के काम के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। यह कम्पनी export का बिजनेस करती है।
साथ ही उनका निर्यात भी करती है. लेकिन अभी यह कंपनी बहुत छोटी है। लेकिन अब Devhari Exports कंपनी स्टील के व्यापारिक बिज़नेस की ओर अधिक ध्यान देने लगा है। यह बहुत ही सस्ता शेयर है, फिलहाल तो इसकी कीमत 1 रुपए से भी कम है, लेकिन भविष्य में बढ़ने की उम्मीदें है।
इसका मार्केट कैप 6.69 करोड़ रुपए का है। Devhari Exports Share Price साल 2022 के मई महीने मे देखें तो अभी यह 0.70 रुपये के आसपास ही कारोबार करती हुई नजर आ रही है.
इसके ऊपर भी कर्जा है लेकिन कम्पनी अपने कर्जे को लगातार कम करने में लगी हुई है। जिसके चलते हम उम्मीद लगा सकते है की यह भविष्य में जरूर जबरदस्त return देने वाली कंपनी बन जायेगी।
6. MFL India Ltd.
MFL India Ltd. का बिज़नेस मुख्य रूप से कार्गो ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स कारोबार जैसे सेक्टर में है। वर्तमान में इसकी शेयर प्राइस Stock Under 1 Rupees से बढ़ गई है और 1.30 रुपए के करीब पहुंच गई है।
बीते तिमाही आंकड़ों से यह पता चलता है की, कंपनी के मुनाफे में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिला है। साथ ही MFL India अपने कर्जे को भी लगातार कम कर रही है, जिससे इसकी Share Price में भी थोड़ा बहुत उछाल आया है। 2022 की शुरुआती समय मे यह 1 रुपये से ऊपर का कारोबार कर रही है जो कि पहले के मुकाबले बढ़ चुकी है।
अगर आने वाले दिनों में भी इस कंपनी के प्रॉफिट में अच्छी ग्रोथ दिखाई देती है, तो MFL India की कीमतें काफी अधिक बढ़ न जायेगी। इसकी स्थापना सन् 1981 में एक लिमिटेड पब्लिक कंपनी के रूप में की गई थी। कंपनी के production units दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित हैं।
MFL इंडिया कंपनी ऑटोमोटिव, कंक्रीट और निर्माण सीमेंट उद्योगों में वाहनों की सेवाएं प्रदान करने का काम करती है। साथ ही इस्पात कंपनियों को उनकी परिवहन सेवाओं, माल परिवहन सेवाओं, भारी कार्गो परिवहन सेवा के साथ एकीकृत भी करती है।
7. Sturdy Industries Ltd.
Sturdy Industries भी माफी बढ़िया शेयर है जो 2022 के सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट में सातवें स्थान पर है। इसका शेयर प्राइस अभी 0.54 रूपय के आसपास ट्रेड हो रहा हैं। यानी की यह भी 1 रुपए से कम कीमत वाले शायरों में आता है।
रही बात इसकी बिजनेस किस तो Sturdy Industries केबल, पॉलिमर और एल्युमिनियम आदि जैसी प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग करने का काम करता हैं। लेकिन एक बुरी बात यह है की काफी लम्बे समय से Sturdy Industries कंपनी के sales में गिरावट होते जा रही है।
जिसके चलते इसको प्रॉफिट भी बहुत ही कम होता है और इसी share price भी जागी कम है। सिर्फ यही नहीं बल्कि प्रति वर्ष इसके कर्ज में भी बढ़ोतरी होते जा रही है। अगर कंपनी अपने बिजनेस मैनेजमेंट को सुधार कर अपने कर्जों को कम कर देता है, तब इससे रिटर्न की उम्मीद की जायेगी।
अन्यथा इस कंपनी से दूरी बनाए रहना ही सही लग रहा है। हालांकि कुछ वर्षों पहले ऐसा नहीं था, इसकी स्टॉक्स की कीमतें भी लगातार बढ़ते जा रही थी लेकिन बिजनेस मैनेजमेंट स्ट्रॉन्ग न होने के कारण और सेल्स में बढ़ोतरी न होने के कारण इसकी कीमत अब 1 रुपए से भी कम हो चुकी है।
लेकिन कंपनी काफी अच्छे सेक्टर पर बिजनेस कर रही है इसमें बहुत ही कम रकम short term के लिए निवेश किया जा सकता है।
Read Also: Best Share Market Books in Hindi
8. Reliance Power Ltd.
अब हम जिस कंपनी की बात करने वाले है वो है Reliance Power Ltd. यह भारत की बहुत ही प्रचलित कंपनियों में से एक है। एक समय ऐसा भी था जब इसकी शेयर प्राइस 250 रुपए से अधिक हो गई थी। लेकिन अब इसकी कीमत 15 रुपए से भी कम है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा की इसकी कीमत कुछ वर्षों पहले 250 रुपए से अधिक थे और 2022 के मई महीने में 13 रुपए के आसपास यह ट्रेड कर रही है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 4.386 करोड़ है । Reliance Power Ltd power प्रोजेक्ट को डेवलप करने का काम करती है।
जैसे की power project, gas power project, hydroelectricity project, solar power project, wind power project आदि। कंपनी अपना पूरा काम खुद ही करती है। जानकारी के लिए बता दूं की इसने पिछले 1 वर्ष मे 272 % का धांसू रिटर्न दिया है।
इसकी शेयर प्राइस में गिरावट देखने का सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनी के ऊपर बहुत ही अधिक कर्जा है। लेकिन कंपनी ने इसे कुछ हद तक कम कर लिया है। फिलहाल कंपनी के पास अच्छे खासे asset भी है। इससे पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट उल्टी दिशा में चल रहा था।
लेकिन अब इसकी हालत पहले से काफी सुधार चुका है। आप इस कम्पनी में short term के लिए निवेश कर सकते है।
9. Jaiprakash Power Ventures Ltd.
2022 के सबसे सस्ते शायरों की लिस्ट में आखिरी स्थान Jaiprakash Power Ventures (JP Power) का है। यह stocks under ₹10 rupees में आता है। कुछ दिन पहले ही इसकी कीमत 5 रुपए से कम थी और आज 7 रुपए को भी पार कर गई है।
रही बात इसकी market capitalisation की तो वह 2.430 करोड़ है। कंपनी काफी सारे बिजनेस करती है लेकिन उसका मुख्य बिजनेस हाइड्रो पावर और थर्मल पावर जेनरेशन का है। साथ ही कंपनी coal mining और cement grinding का काम भी करती है और इसकी सेल्स भी काफी तेज गति से बढ़ रही है।
JP Power के बारे में आपसे सब जान लिया, कमोनी तो ठीक है लेकिन कंपनी का प्रॉफिट वर्तमान में नेगेटिव में चल रहा है। साथ ही कंपनी के प्रमोटर के पार भी बहत ही कम share holding मौजूद है और इसके ऊपर कर्जा भी काफी अधिक है। लेकिन कंपनी अपने कर्जे को प्रति वर्ष कम कर रही है।
Read Also: JP Power Share Price Target 2022, 2023, 2025, 2030, 2035
2022 के सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट
Number | Share Name |
---|---|
1 | Yamini Investments Company Ltd |
2 | MSP Steel & Power Lt |
3 | Khoobsurat Ltd |
4 | RattanIndia Power Ltd |
5 | Devhari Exports (India) Ltd |
6 | MFL India Ltd |
7 | Sturdy Industries Ltd |
8 | Reliance Power Ltd |
9 | Jaiprakash Power Ventures Ltd |
2022 के सबसे सस्ते शेयर कैसे खरीदें?
2022 के सबसे सस्ते शेयरों में invest करना सही है या गलत?
2022 के सबसे सस्ते शेयर खरीदने से पहले क्या करे?
- कम रकम का निवेश करें।
- सर्किट में कभी कोई स्टॉक्स न खरीदें।