Hello दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा की ChatGPT क्या है और यह कैसे काम करता है? यह बीते 1 महीनो से काफी चर्चा में आगया है। इसने 5 से 7 दिन में ही 1 Million User Base बना लिया है। यानी की 1 मिलियन लोगों तक इसने अपनी पहुंच बना ली है।
![]() |
ChatGPT क्या है? ChatGPT by Open AI in Hindi |
आपका भी इसके बारे में जानने काChatGPT क्या है और यह कैसे काम करता है? जानिए अपने शब्दों में मन किया होगा, तभी आप हमारे इस पोस्ट को पढ़ रहे है। मैं आज आपको विस्तार से बताऊंगा की ChaGPT By Open AI क्या है और यह कैसे काम करता है? दोस्तों यह बार सच है की Technology की दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं होता है।
ऐसा ही कुछ Google के साथ भी होता हुआ नजर हो रहा है। मौजूदा वक्त में Search Engine के रूप में इस दुनिया में गूगल एक अकेला बेताज बादशाह बना हुआ है। दुनिया भर के लगभग 90 से 95 फीसद सर्च इंजन मार्केट में Google का ही कब्जा है।
लेकिन अब गूगल को ChatGPT से जोरदार टक्कर मिल रही है, जिसे देख लोगों का कहना है की ChatGPT कुछ वक्त में ही Google को समाप्त कर देगा। लेकिन वास्तव में दोस्तों ऐसा कुछ नहीं है। ChatGPT एक AI (Artificial Intelligence) है जो
हमारे सवालों का जवाब देता है, यह कोई Search Engine नहीं है। क्या ChatGPT सच में Google की जगह ले लेगा इसके बारे में आपको थोड़े देर बाद बताऊंगा, सबसे पहले जान लेते हैं की आखिर ये ChatGPT क्या है और यह काम कैसे करता है?
ChatGPT क्या है? (What is ChatGPT in Hindi)
Chat GPT जिसका फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer होता है। यह OpenAI के द्वारा डेवलप है, जो कि Artificial Intelligence पर काम करता है। यह एक चटबोट है, यानी आप लिखित रूप में बात कर सकते हैं। जब आप इसमें सवाल लिखते है या इसमें सवाल पूछते है तो आपको यह गूगल की तरह हजारों वेबसाइट का लिंक नही देता है बल्कि यह पूछे गए सवाल का सीधा जवाब देता है।
Chat GPT आपको छूटी की एप्लीकेशन, यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट, निबंध, बायोग्राफी, आदि लिख कर दे सकता है। Chat GPT, OpenAI के GPT-3.5 समूह के भाषा मॉडल में एक मॉडल का एक संशोधित संस्करण है।
Chat GPT को इस साल 2022 में 30 नवंबर के दिन लांच किया गया, और इसकी आधिकारिक वेबसाइट chat.openai.com है। और इसके यूजर की बात करे तो वर्तमान समय में इसकी यूजर 2 मिलियन से अधिक। हो चुकी है। और इसमें प्रतिदिन यूजरों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
ChatGPT कैसे काम करता है?
Chat GPT कैसे काम करता है उसे समझने से पहले इसके फुल फॉर्म को समझ लेते है।
• Generative का मतलब होता है- बनाने वाला या फिर जनरेतनकर वाला।
• Pre-Trained का मतलब है- जिसे पहले से ही ट्रेन किया गया है, इसको और ट्रेन करने की कोई जरूरत नही है।
• Transformer का मतलब होता है - ऐसा मशीन लर्निंग मॉडल जो दिए गए टेक्स्ट को आसानी समझ लेता हो।
Chat GPT को ट्रेन करने के लिए डेवलपर के द्वारा इसके लिए पब्लिक तौर पर उपलब्ध सार्वजनिक डाटा का यूज किया गया है। इसको बनाने में जो डाटा यूज किया गया है, यह उसी डाटा का इस्तेमाल करके आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब ढूढता है और फिर जवाब को सही प्रकार और सरल लीग्वेज में क्रिएट करता है
और उसके पश्चात रिजल्ट को आपके स्क्रीन में प्रस्तुत करता है। इसके अलावा इसमें आपको एक और ऑप्शन मिल जाता है, की आप इसके बताए हुए जवाब से संतुष्ट है, या नही है, यह भी आप इसमें बता सकते है। उसके हिसाब से यह अपने डाटा को लगातार अपडेट करता रहता है।
ChatGPT का इतिहास (History of ChatGPT in Hindi)
Chat GPT की शुरुआत Sam Altman नाम के एक व्यक्ति ने Elon Mask के मिलकर 2015 में की थी। तब यह Non - Profit Compney थी। कुछ समय बाद एलान मास्क ने इस प्रोजेक्ट इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था। इसके बाद Bill Gats के Microsft Compeny ने इसमें निवेश किया और 30 नवंबर 2022 को Chat GPT को एक प्रोटोटाइप के रूप में लांच किया गया था।
OpenAI के CEO Sam Altman के अनुसार Chat GPT ने केवल 1 सप्ताह से कम समय के अन्दर 10 मिलियन से अधिक यूजर्स की संख्या को पहुँच बना ली है। और इसमें लगातार यूजर्स संख्या वृद्धि दर्ज किया जा रहा है। (ChatGPT क्या है और कैसे काम करता है?)
ChatGPT का उपयोग कैसे करें
Chat GPT का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर अपना अकाउंट बना लेना है। तभी आप इसका उपयोग कर सकेंगे।
वर्तमान समय में इसमें आप फ्री में अकाउंट क्रिएट कर सकते है। लेकिन आने वाले दिन में ये पैड भी हो सकता है। अगर आप भी Chat GPT का उपयोग करना चाहते है, तो हमने कुछ नीचे स्टेप बताएं हुए है उन्हे फेलो करें -
1. सबसे पहले आपको अपने फोन के मोबाइल डाटा को चालू कर लेना है। और उसके पश्चात अपने फोन के किसी भी ब्राउजर को ओपन कर लेना है।
2. ब्राउजर को ओपन करने के बाद आपको उसमे Chat.openai.com को ओपन कर लेना है।
3. फिर जैसे ही आप इसके होम पेज में जायेंगे तो आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे 1. Log-in और 2. Sign-in। आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है क्योंकि हम यह पर पहली बार अकाउंट बना रहे है।
4. अब आप Chat GPT में Email Address, Microsoft Account, या फिर Gmail Id के द्वारा अपना अकाउंट बना सकते है। अगर आप Gmail ID से अपना अकाउंट बनाना चाहते है तो आपको Continuance With Google में क्लिक करना है।
5. अब आप जिस भी Gmail ID से अपना अकाउंट बनाना चाहते है उसमे आपको क्लिक कर देना है।
6. अब आपको जो पहला बॉक्स दिखाई देगा उसमे अपना नाम इंटर करना है। तब उसके पश्चात आपको मोबाइल नंबर के बॉक्स के क्लिक करके अपना मोबाइल नम्बर डाल कर कंटीन्यू के बटन पर क्लिक करना है।
7. अब अपने जो मोबाइल नंबर दर्ज किया है उसमे एक OTP आएगा। आपको OTP इंटर करके Verify कर लेना है
8. आपका फोन नंबर verify होने के बाद Chat GPT में आपका अकाउंट सफलता पूर्वक बन जायेगा। फिर आप इसका उपयोग कर सकते है। और आप अपने सवालों को इसमें लिख कर उन सवालों के जवाब जान सकते है।
तो दोस्तो हमने ऊपर में ChatGPT में अकाउंट कैसे बनाएं? उसकी पूरी जानकारी दी है। आप उसको फेलो करके अपना अकाउंट बना सकते है। और Chat GPT का इस्तेमाल कारण शुरू कर सकते है।
Read Also: Micro Blogging क्या है?
ChatGPT से पैसे कैसे कमाए?
Chat GPT से पैसा कमाने के लिए आप अपनी वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करवाके और उस कंटेंट को वेबसाइट में डाल कर पैसा कमा कमा सकते हैं। परंतु आपको यह आपको एक बात की ध्यान रखना है की आपको इस आर्टिकल को Same To Same Copy नही करना है उसमे अपना थोड़ा क्रिएटिविटी भी add करनी हैं।
फिर इस आर्टिकल को अपने वेबसाइट में अपलोड करनी है। और आपको यह भी ध्यान रखना है, की यह आपको लिखकर दे रहा है वह नया Data है या नही है।
वैसे तो ChatGPT से पैसे कमाने का तो बहुत से तरीके है। लेकिन आपको Chat GPT का उपयोग अच्छे से करनी आनी चाहिए तभी आप इससे अच्छे पैसे कमा सक्त हैं।
इससे पैसे कमाने के तो बहुत से तरीके है जैसे - इसमें आप Coding का काम केरवा सकते है। जिससे आप अपनी वेबसाइट या फिर दूसरे को पैसे में वेबसाइट बना कर दे सकते है।
इसके अलावा आप Chat GPT का ही वेबसाइट बना कर पैसे कमा सकते है। इसमें बस आपको इसके बारे में Daily Blog डालनी है। यानी इसमें आपको केवल इसके बारे में ही जानकारी देनी है। वैसे भी यह अभी नया है। साथ में लोग इसे जानना भी चाहते है। इसलिए आप इससे आसानी से पैसा कमा सकते है।
ChatGPT की विशेषताएं
तो चलिए दोस्तो अब हम इसके प्रमुख विशेषता के बारे में जानते है। Chat GPT की विशेषता निम्नलिखित है -
• Chat GPT में जब आप सवाल पूछते है तो वह आपके सवाल का विस्तृत जवाब आर्टिकल के रूप में देता है।
• आप Chat GPT से अपने लिए कंटेंट जनरेट का काम भी कर सकते है।
• जब आप यह पर सवाल करते हैं तो उसका जवाब आपको रियल टाइम में प्राप्त होता है।
• आप Chat GPT के द्वारा अपने लिए निबंध, एप्लीकेशन, Youtube video स्क्रिप्ट, बायोग्राफी आदि फ्री में लिखवा सकते है।
• इसकी प्रमुख विशेषता यह है की इसको आप फ्री में उपयोग कर सकते है। इसको Use करने के लिए किसी भी यूजर्स से पैसे नही लिए जायेंगे। क्योंकि इस सुविधा को मुफ्त में यूजर्स के लिए ही लांच किया हैं।
ChatGPT के फायदे और नुकसान
दोस्तो चलिए अब हम Chat GPT के बारे में थोड़ा फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते है। ताकि इसे उपयोग करने के टाइम कोई परेशानी न हो। दोस्तो चलिए हम पहले ChatGPT के फायदे के बारे में जान लेते है।
1. Chat GPT के फायदे:
• इसका सबसे अच्छा फायदा यह है की आप इसमें अपने सवाल के जवाब आसानी से पा सकते है।
• इसमें आपको ब्लॉगिंग के स्क्रिप्ट लिखने में भी आसानी होती है।
• इसमें गूगल की तरह आपको सावलो के जवाब ढूढने के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स पर विजिट करना नही पड़ता हैं।
• आप इसका उपयोग बिलकुल फ्री में कर सकते हैं।
• अगर आप एक स्टूडेंट्स है तो आप आसानी से ChatGPT का प्रयोग करके अपनी पढ़ाई का कोई भी सवाल का जवाब पा सकते है।
• Chat GPT का उपयोग करके आप किसी भी तरह का वेबसाइट्स बनाना, YouTube Video Script, Application, Letter, Notice, निबंध, biography, आदि लिखने का काम बहुत ही आसानी से कर सकते है।
• Chat GPT आपको एक और सुविधा देता है जिससे आप इसको बता सकते है की आप इसके जवाब से संतुष्ट है? या नही है? जिससे आधार पर Chat GPT लगातार अपडेट होता रहता है।
2. Chat GPT से नुकसान :
दोस्तो ऊपर हमने Chat GPT के फायदे के बारे में जाना है, अब हम इसके नुकसान के बारे में भी चलिए थोड़ा जान लेते है।
• दोस्तो Chat GPT के पास जो अभी डाटा है वह 2021 का है। यानी आप इससे अगर सवाल पूछेंगे तो आपको यह 2021 के डाटा के आधार पर सवाल का जवाब देगा। मतलब इसमें अभी नया डाटा अपडेट नही हुआ है।
• यहां पर बहुत सारे सवाल है जिनका जवाब Chat GPT सटीक जवाब नही दे पता है।
• हम Chat GPT को Bot या Tool मान सकते है। यानी अगर इसमें हमे सवाल को पुछेंने में कुछ गड़बड़ कर दी है तो वह इस सवाल का जवाब भी गलत डाटा के अनुसार ही दिखाएगा। इसलिए इस पर अभी ज्यादा भरोसा नही किया जा सकता है।
• दोस्तो वर्तमान समय में Chat GPT किवल अंग्रेजी भाषा को ही अच्छे से समझता है। और यह उसी में जवाब देता है।
• दोस्तो Chat GPT अभी नया है इसलिए अभी वह सभी यूजर्स को फ्री में ही यूज करने दे रहा है। लेकिन बाद में यह Paid भी ही सकता है। क्योंकि यह गूगल का डाटा को ही उठाकर हमे दिखाता है।
क्या ChatGPT Google Killer है?
दोस्तो जब हमने अलग अलग हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों और चैनलों को देखा और साथ में कई बड़े वेबसाइट्स में ChatGPT के बारे में पीडीए तो हमे इस बात की जानकारी मिली कि वर्तमान समय में Chat GPT गूगल को पिछे नही छोड़ सकता है।
क्योंकि वर्तमान समय में Chat GPT के पास लिमिटेड इनफॉर्मेशन है और उसमे ज्यादा फिचर्ज भी नही हैं।
जब आप Chat GPT से अपना सवाल पूछते है तो वह केवल उतना ही जवाब दे सकता है जितना उसे जवाब देने के लिए ट्रेन किया गया है। इसके विपरित गूगल में तो दुनिया भर का डाटा मौजूद है। और इसमें बहुत सारे ऑप्शन भी मौजूद है। और Chat GPT में जब आप सवाल करते है तो जरूरी नही है की उस सवाल का जवाब सही की वह गलत भी हो सकता हैं।
इसके विपरित गूगल के पास आधुनिक टेक्नोलॉजी वाला एल्गोरिथ्म है, जिससे वह आसानी से समझ जाता है की यूजर्स क्या सर्च कर रहा है और यूजर को क्या प्राप्त करने की ईच्छा है। इसी कारण अब तो यह कहा जा सकता है की वर्तमान समय में Chat GPT के द्वारा गूगल को पीछे नही छोड़ जा सकता है।
हालाकि Chat DGT लगातार अपने आप को बेहतरीन करने का काम करता है तो आने वाले समय में गूगल को भी पीछे छोड़ सकता हैं।
क्या ChatGPT से Jobs खत्म हो जाएंगे?
जी नहीं दोस्तों ऐसा बिल्कुल भी नहीं है की ChatGPT से जॉब खत्म हो जाएंगे। टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रयोग ने कैलकुलेटर से लेकर कंप्यूटर तक कही सारी चीजों ने समय – समय पर इंसानों की नौकरियां ख़त्म की है। इसी लिस्ट में अब नाम आता है ChatGPT की।
कई लोगों का मानना यह है कि Chat GPT के आने के कारण कई लोग अपनी नौकरियो से हाथ धो बैठेंगे। देखा जाय तो अभी Chat GPT से किसी भी इंसान को कोई भी इंसानी नौकरी खतरे में नहीं है, क्योंकि Chat GPG डी द्वारा दिए जाने वाले जवाब सटीक नहीं होते हैं लेकिन हो सकता है, जिसके चलते मुस्कील है इसका इंसानी नौकरी खत्म करना।
क्या ChatGPT से Blog और Youtuber चैनल बंद हो जाएंगे?
काफी इंट्रेस्टिंग सवाल है कि क्या ChatGPT से Blog और Youtuber चैनल बंद हो जाएंगे? तो बता दूं जी नहीं। ChaGPT हमारे सभी स्वालों का जवाब तो देता है लेकिन क्या आपने सोचा है की यह जवाब कहा से लाता होगा। यह उन सवालों का जवाब Internet की मदद से ही लता है।
जो Blog पर लिखे हुए होते है। ऐसे में ChatGPT Blog के बिना अधूरा है और रही बात Youtube की तो ChatGPT Video Script बना सकता है परंत यान Videos वाला कोई सुविधा नहीं है।
FAQs: (ChatGPT क्या है)
➡️ 1. Chat GPT क्या है?
Chat GPT एक Chatbot है जो यूजर्स को सीधा जवाब प्रदान करता हैं।
➡️ 2. Chat DPT का Full Form क्या है?
Chat GPT का Full Form Chat Generative Pre-Trained Transformer होता है.
➡️ 3. Chat DPT का निर्माण कब और किसने किया?
Chat GPT को Open AI कम्पनी के द्वारा बनाया गया है और इसे 30 नवंबर 2022 को लांच किया गया।
Conclusion (ChatGPT क्या है?)
दोस्तो आज की इस पोस्ट में हमने आपको बताया है की Chat DPT क्या होता है? और इससे पैसे कैसे कमाए? इसी तरह की इसकी महत्वपूर्ण जानकारी हमने आपको इस पोस्ट की सहजता से दी है। आशा करता हूं की आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और इससे काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा।
तो दोस्तो आपको यह जानकारी कैसे लगी है हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं साथ ही अगर आपकी मन में ChatGPT से Related कोई सवाल या डाउट हो तो Pleas Comment करके पूछ लें। हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे।
धन्यवाद!
हमेशा सीखते रहिए ❤️